स्पोर्ट्स

उत्तराखंड – 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय खेलों के जरिए उत्तराखण्ड में सुधरेंगी खेल सुविधाएं

खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर भारतीय ओलंपिक संघ ने अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित कराने पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही सूबे में विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी आयोजन किया जायेगा। इससे उत्तराखण्ड में खेल सुविधाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े स्तर के खेल आयोजन हो रहे हैं। हालांकि पूर्व में उत्तराखण्ड में 2011 के दौरान सैफ विंटर गेम्स, सहित कुछ अन्य खेल आयोजन हो चुके हैं। लेकिन उक्त सभी आयोजन सीमित स्थानों पर ही हुए हैं। इस तरह अब उत्तराखंड में पहली बार 18 दिन लंबा खेल आयोजन होने जा रहा है, जिसमें खेल स्पर्धाएं कई जगहों पर आयोजित की जाएंगी। इससे प्रदेशभर में खेल सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है। साथ ही खेल आयोजनों से स्थानीय स्तर पर आर्थिकी की गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है।

खेल विभाग तैयार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल का आयोजन उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण मौका होगा, इसके जरिए उत्तराखंड बड़े आयोजन को लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इन्फ्रास्टक्चर बनकर तैयार है। उन्हांने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किये जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button