
देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस, बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सेवानिवृत्त सुबोध शुक्ला का रंगेहाथ 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया है। वो उपनल कर्मी से अनुबंध की सीमा बढ़ाने के बदले घूस मांग रहा था।
विजिलेंस डायरेक्टर वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपित कर्नल मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो वर्तमान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर के पद पर कार्यरत है। वो अपने अधीन कार्यरत कर्मचारी से सेवा विस्तार के बदले घूस मांग रहा था। जिसे शनिवार को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस ने बीते एक माह में ताबड़बोड़ गिरफ्तारियां की है, इसमें मुख्य कोषाधिकारी, सब इंस्पेक्टर से लेकर सहायक अभियंता और राजस्व कर्मी तक शामिल हैं।