
देहरादून। देहरादून जिले के नए डीएम सविन बंसल चार्ज लेने के बाद लगातार फॉर्म में है, आज उन्होंने जिले के तीन तहसीलदारों को बदल दिया है, साथ ही कलेक्ट्रेट में भी कई अहम बदराव किए हैं। जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार कालसी के प्रभारी तहसीलदार विवेक राजौरी को विकासनगर, देहरादून सदर के प्रभारी तहसीलदार चमन सिंह को कालसी और विकासनगर के प्रभारी तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को देहरादून सदर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
पांडेय की हुई कैम्प कार्यालय में वापसी
इसी के साथ कलेक्ट्रेट में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र रावत को राजस्व अभिलेखागार की अहम जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जगह दुर्गेश कुमार को संग्रह अनुभाग में भेजा गया है बीते दिनों ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में पीआरडी से नियुक्त कर्मचारियों को भी वापस भेज कर अपने सख्त तेवर जाता दिए हैं। साथ ही कैम्प कार्यालय में सरकारी काम काज के लिए संग्रह अमीन गिरीश चंद्र पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। मधुर स्वभाग के गिरीश चंद्र पांडेय पूर्व में कई जिलाधिकारियों के साथ कार्य कर चुके हैं। इसे लेकर कलक्ट्रेट के कर्मियों के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं।
इधर, डीएम ने शुक्रवार- शनिवार की मध्य रात्रि नगर निगम कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी है।