शासन

सीएम धामी के सख्त निर्देश 15 अक्तूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं सड़कें

सीएम ने धामी ने अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश

खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश की सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं। राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। जो सड़कें अभी बंद हैंए उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में स्थितियां सामान्य बनाई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन सामान्य को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन कर मानकों के अनुसार क्षतिपूर्ति की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य करें। जिन गांवों से लोगों को विस्थापित करना हैए विस्थापन की कार्यवाही भी जल्द की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने नगर निगमोंए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।

 

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024.25 में राज्य में प्राकृतिक आपदा से  बचाव के लिए कुल 427ण्87 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। इसमें राज्य आपदा मोचन निधि से 386ण्87 करोड़ रूपयेए राज्य सेक्टर न्यूनीकरण मद से 15 करोड़ और राज्य सेक्टर नॉन एसडीआरएफ मद से 26 करोड़ रूपये अवमुक्त किये गये हैं।

 

बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिलाए मुख्य सचिव राधा रतूड़ीए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धनए प्रमुख सचिव आरके सुधांशुए सचिव आर मीनाक्षी सुंदरमए शैलैश बगोलीए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमनए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button